मांझी: गंगा दशहरा पर मांझी राम घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ , भंडारे का हुआ आयोजन
Manjhi, Saran | Jun 24, 2026 गंगा दशहरा के अवसर पर बुधवार को मांझी के रामघाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही सैकड़ो श्रद्धालु रामघाट पर पहुंचने लगे और सरयू नदी में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं का आगमन सुबह से शुरू होकर करीब 11:30 बजे तकजारी रहा।