मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली के किरतारतारा गांव निवासी पीड़ित ने एसडीएम से अस्थाई निषेधाज्ञा लागू करने की मांग की
देहात कोतवाली क्षेत्र के किरतारतारा गांव निवासी पीड़ित ने गुरुवार की सुबह 11:00 बजे एसडीएम सदर पत्र सौंपकर निषेधाज्ञा लागू करने की मांग किया। विपक्षियों पर आरोप लगाया कि जमीन के मामले में मुकदमा चल रहा है। इसके बावजूद विपक्षी जमीन कब्जा करने और विवाद करने पर आमादा रहते हैं। एसडीएम सदर से अस्थाई निषेधाज्ञा प्रदान करने की मांग की।