मिर्ज़ापुर: गंगा दशहरा के पावन पर्व पर विंध्यधाम में उमड़े श्रद्धालु, लाखों भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन
विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के धाम में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 11:00 बजे तक ही एक लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन कर लिया था। विंध्यधाम मां के जयकारे से गूंजता रहा।