जमुनिया। शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कथा व्यास श्री हितेश दुबे का शॉल और श्रीफल से अभिवादन कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।