कन्नौज: आगामी त्यौहार के दृष्टिगत एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों पर संभ्रांत व धार्मिक व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी बैठक
एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर थाना क्षेत्र के संभ्रांत एवं धार्मिक व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सभी आगुंतकों से आगामी त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किये गये, तथा सभी आमजनों से आने वाले त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।।