करसोग: गरयाला क्षेत्र में पत्थर के नीचे से निकला 'दूधिया पानी', सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
Karsog, Mandi | Sep 16, 2025 मंगलवार को करसोग उपमंडल के गरयाला गांव में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। यहां खड्ड किनारे एक बड़े पत्थर के नीचे से अचानक दूध जैसी सफेद धारा बहने लगी। इस नजारे को देखकर ग्रामीण हैरान हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।शाम 5 बजे राज ठाकुर कहते हैं कि कोई इसे प्राकृतिक रहस्य बता रहा है तो कोई इसे भूगर्भीय बदलाव से जोड़ रहा है।