डोमचांच प्रखंड अंतर्गत ना वाडीह गांव की निवासी गुड़िया देवी ने जमीन विवाद को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को शुक्रवार को 1 बजे आवेदन देकर बताया कि उनके पति स्व. कन्हैया हेंब्रम की मृत्यु के बाद उनकी पैतृक जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।