ग्वालियर गिर्द: कंटेनर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत
नैनागिर के पास बाइक सवार पिता पुत्र को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे रामसेवक दुबे नाम के बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हो गया। घायल कपिल दुबे का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है पिता पुत्र अपनी बाइक से डबरा के चोमो गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी मुरैना की तरफ से आए कंटेनर ने नैनागिर के पास उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।