पानीपत: करनाल में कबड्डी मैच जीतकर ओसर की टीम ने जीता 1.21 लाख का कप, पानीपत की टीम रही दूसरे स्थान पर
करनाल जिले के गांव गगसीना में दादा काला पीर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित ऑल हरियाणा ओपन इंटर विलेज सर्कल कबड्डी कप का आयोजन किया गया। दो दिन तक चली इस कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आई करीब 80 टीमों ने भाग लिया।