देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजकीय नारी निकेतन का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी सविन बंसल ने देहरादून के केदारपुरम में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह और शिशु सदन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निकेतन में निवासरत महिलाओं, बालिकाओं एवं अधिकारियों से यहां की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली.