रहटगांव: जिले के रहटगांव में लावारिश मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की मौजूदगी से लोग चिंतित।
जिले के रहटगांव एवं नजरपुरा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक लावारिश मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति घूमता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति सड़कों और मोहल्लों में इधर-उधर भटकता रहता है तथा कई बार असामान्य और अजीब हरकतें भी करता है, जिससे क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।