प्राणपुर: कटिहार के प्राणपुर प्रखंड में बाढ़ के बाद फैल रही बीमारी, ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार की मांग की
कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में गंगा की बाढ़ और जल जमाव के कारण कई पंचायतों की स्थिति गंभीर हुई है। भारी जलजमाव से आधा से अधिक ग्रामीण बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से प्राथमिक उपचार का तत्काल अभियान चलाने की मांग की है।