शंभूगंज: शंभूगंज बाजार में बैंकों के ATM बने शोपीस, ग्राहक परेशान
शंभूगंज बाजार में स्टेट बैंक यूको बैंक आदि विभिन्न बैंक के चार एटीएम है लेकिन चारों एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। दूर-दराज से लोग पैसे निकालने की उम्मीद लिए एटीएम आते हैं। जब एटीएम से पैसे नहीं निकलते हैं तो कोसते हुए वापस लौट जाते हैं। सोमवार को भी शंभूगंज स्टेट बैंक के एटीएम में दोपहर बाद 2 बजे पैसे निकासी करने के लिए दर्जनों लोग आए पर खाली हाथ लौट गए।