गोला: सोपाइ के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बेलघाट इलाके का युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Gola, Gorakhpur | May 26, 2026 गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। साउंखोर गांव निवासी राजू का 20 वर्षीय पुत्र अंकित बाइक से साउंखोर से सिकरीगंज की तरफ जा रहा था।