बारुन: मखरा बरियो बिगहा में मातम: एक ही दिन उठीं दो अर्थियां, दो परिवारों के बुझ गए चिराग
बारुण प्रखंड के मखरा टोला बरियोबिगहा गांव में शनिवार का दिन कभी न भूलने वाला बन गया। एक ही दिन दो युवाओं की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। 27 वर्षीय युवा किसान रवि कुमार की ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।