आप अपनों के साथ सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व मनाएँ, इसके लिए #भोजपुर_पुलिस प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों, मस्जिदों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
भोजपुर पुलिस सभी भोजपुरवासियों से अपील करती है कि किसी भी वायरल अथवा भड़काऊ सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
Arrah, Bhojpur | Aug 26, 2026