बैराड़: बैराड़ पुलिस ने घर से गुम हुई 16 वर्षीय किशोरी को किया दस्तयाब
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत की है।जहां घर से बिन बताए 16 बर्षीय किशोरी गुम हो गई जिसे परिजनों ने हर संभव प्रयास कर ढूंढा लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सकता जिसकी सूचना परिजनों बुधवार को बैराड़ थाना पहुंच कर दी थी जहां पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर किशोरी का सुराग लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे बताया कि किशोरी को दस्तयाब कर लिया है।