धामपुर: नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मटौरामान में पशु शाला में चारा डालने गए किसान की सांप के डसने से हुई मौत
गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मटौरामान निवासी उस्मान अंसारी अपनी पशु शाला में पशुओं के चारा डालने के लिए गए थे बताया जाता है किसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।मौत से परिवार में कोहराम मच गया।