सुपौल: पिता के निधन के बाद नहीं हारी हिम्मत, BPSC पास कर अमित कुमार बने वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बढ़ाया सुपौल का गौरव
Supaul, Supaul | Jun 25, 2026 सदर प्रखंड के मोहनिया गाँव निवासी अमित कुमार ने बीपीएससी में सफलता हासिल कर वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमित कुमार स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद यादव एवं कुंती देवी के पुत्र हैं। पिता के असामयिक निधन के बाद भी उन्होंने संघर्ष और मेहनत का रास्ता नहीं छोड़ा।