परसिया: चांदामेटा दाना बाजार में लीक सिलेंडर से लगी आग, शिक्षक के घर के दो कमरे जले
चांदामेटा बाजार में शिक्षक के घर शुक्रवार को सुबह 9बजे के आसपास आग लग गई। आग सिलिंडर में लगी। सिलिंडर लीक था। आग को बुझाने के चक्कर में शिक्षक के हाथ झुलस गए। जब उन्होंने देखा कि आग नहीं बुझा पा रहे है तो वे घर से बाहर भाग गए। फायर टेंडर और माईंस रेस्क्यु की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया दो कमरे में रखा पूरा सामान खाक हो चुका था। 11 बजे तक फायर वाहन लौटे।