मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जहां श्रद्धालुगण मां नर्मदा मे मां गंगा का स्वरूप मानकर आस्था की डुपकी लगा रहे है। व पूजन अर्चन कर दानपुण्य कर रहे हैं।नर्मदा भक्त सुधीर सेंगर ने सुबह ग्यारह बजे बताया कि आज गंगा दशमी के दिन मां गंगा का अवतरण हुआ था।