पटना–गया रेलखंड पर जहानाबाद में दरधा नदी पुल के समीप गुरुवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है तथा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।