नगीना: बढ़ापुर क्षेत्र के गांव लधापुर में एक छप्परनुमा झोपड़ी में आग लगने से एक बाइक और मारुति वैन जली
Nagina, Bijnor | Apr 13, 2026 सोमवार की अपराह्न करीब 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ापुर क्षेत्र के गांव लधापुर निवासी अय्यूब के घर एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। बताया जाता है कि अचानक एक छप्पर नुमा झोपड़ी में आग लगने के दौरान हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से एक बाइक और मारुति वैन भी जल गई।