मेदिनीनगर (डालटनगंज): व्यवहार न्यायालय परिसर में युवक पर हुई हमला, ससुराल पक्ष पर लगा मारपीट का आरोप, मेदिनीनगर में घायल भर्ती, इलाज जारी
गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को एक युवक पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान पलामू