राघोपुर: राघोपुर थाना के मोहनपुर पंचायत में पूर्व के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति घायल
राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत में पूर्व विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोहनपुर निवासी जयराम राय को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच पटना रेफर कर दिया।