राघोपुर: रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जाफराबाद टोंक पंचायत में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने से तीन घर जले
रूस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जाफराबाद टोंक पंचायत में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने के कारण तीन घर जलकर राख हो गए। शोर शराबा सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए और चापाकल व मोटर पंप आदि की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में चौकी, बर्तन, बक्सा आदि सामान जल गया।