उरई: जिला कारागार में बंद रिटायर्ड लेखपाल की संदिग्ध हालत में हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Jul 1, 2025 मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रिटायर्ड लेखपाल के परजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, रिटायर्ड लेखपाल प्रेम किशोर को धारा 307 के तहत 10 महीने की सजा हुई थी और 9 महीने की सजा काट चुके थे जिसके बाद उनकी अचानक हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।