मांझी: दाउदपुर पुलिस ने तालाब में आत्महत्या करने जा रही वृद्ध महिला की जान बचाई
Manjhi, Saran | Jul 28, 2026 दाउदपुर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध महिला की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बगोइयां निवासी रऊफ मियां की वृद्ध पत्नी जैबुन बीवी पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गई और जैत पुर गांव पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह चौबाह ब्रह्म बाबा के समीप तालाब में कूद कर आत्महत्या करने की प्रयास कर रही थी।