झाझा: हरना गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद करने के फैसले को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Jhajha, Jamui | Nov 18, 2024 आसनसोल रेल डिवीजन अंतगर्त हरना गांव के पास रेलवे लाइन पर बने रेलवे क्रॉसिंग को बंद किये जाने के फैसला पर बड़ी संख्या ने ग्रामीणों ने विनोद यादव की अगुवाई में सोमवार की सुबह 11 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो जाएगा और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।