झाझा: सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को किया गया गिरफ्तार, झाझा रेल थाना में प्राथमिकि दर्ज
Jhajha, Jamui | Nov 18, 2024 सिमुलतला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 में बने यात्री शेड में बैठे दो युवक को रेलपुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर झाझा रेल थाना लाया। सोमवार को 12:00 बजे दोपहर में जानकारी देते हुए झाझा रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के पास से 18 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है।