खुरई: ई-अटेंडेंस में नेटवर्क की समस्या से परेशान रहे शिक्षक, पढ़ाई का हुआ नुकसान
Khurai, Sagar | Oct 25, 2025 शनिवार शाम लगभग 5 बजे खुरई ब्लाक के सैकड़ो शिक्षकों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है कि शनिवार को तकनीकी खराबी या नेटवर्क के कारण ई अटेंडेंस लगाने में हजारों शिक्षकों को परेशानी हुई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है, इस सम्बन्ध में ब्लाक शिक्षा अधिकारी से मो. pr बात में बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी है ताकनिकी सुधार किया जा रहा है