खुरई: खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने बाईपास रोड के पठारी चौराहे पर लगाया जाम, अधिकारियों ने दी समझाइश
Khurai, Sagar | Oct 24, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे दर्जनों की संख्या में किसानों ने बाईपास रोड के पठारी चौराहे पर वाहन खडे करके जाम लगा दिया.जाम में महिला किसान भी शामिल रहीं. जाम लगने से बाईपास रोड पर दोनों ओर सैकड़ो की संख्या में छोटे बड़े वाहन खड़े हो गए, सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पहुंची समझाईश के बाद जाम खुला।