मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू टाइगर रिजर्व में इजरायली तकनीक से जल संरक्षण की पहल, नदियां सालभर रहेंगी जीवित
सूखा प्रभावित इलाकों में गिने जाने वाले पलामू क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) द्वारा नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत कोयल, औरंगा और बूढ़ा जैसी प्रमुख नदियों को सालभर जीवित रखने के उद्देश्य से उन्नत जल संरक्षण तकनीक अपनाई जा रही है।पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जैना ने बताया कि जल संरक्षण के लिए इजरायल की उन्नत त