गोरखपुर: सीडीओ संजय कुमार मीना की नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकास भवन से निकल गई साइकिल रैली
लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान गोरखपुर जिले में चलाया जा रहा है। जिससे लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान स्थल पर पहुंचे और मतदान करें, उसी के दृष्टिगत आज सीडीओ संजय कुमार मीना के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें विकास भवन के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे, सभी ने लोगों को जागरूक किया।