गोरखपुर: अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार एसएसपी पीआरओ सेल से मिली जानकारी
355 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त जिसका नाम सुजीत उर्फ सुनील है वह शिवपुरी से सहबाजगंज का रहने वाला है। इस अभियुक्त को उप निरीक्षक रवि कुमार राय और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से 355 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, इसके उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा गया है।