स्वार: मिर्जापुर के जंगल से वन विभाग को चकमा देकर फरार हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
Suar, Rampur | Jun 24, 2026 जनपद रामपुर की स्वार कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के जंगल में पिछले दो दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ वन विभाग की टीम को चकमा देकर मक्का के खेत से फरार हो गया। बुधवार को घंटों चली कॉम्बिंग के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, हालांकि वन विभाग अभी भी सतर्क है।