अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर गुरुवार रात करीब 9 बजे अतर्रा तहसील क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चित्रकूट जिले के रगौली गांव निवासी कल पुत्र लल्लू (उम्र 20वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल अपने गांव से बाइक द्वारा बांदा जा रहा था।