मिर्ज़ापुर: चील गांव में शादी समारोह में बिजली का काम करते समय 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक की पहचान अभिषेक प्रसाद उम्र 18 वर्ष पुत्र प्रदीप प्रसाद निवासी मझीगवा थाना चील के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक चिल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में बिजली की सजावट और कनेक्शन का काम करने गया था। काम के दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।