छतरपुर के लोधी कुइयां निवासी 25 वर्षीय देवेंद्र ताम्रकार के साथ रविवार शाम करीब 7.30 बजे फूला देवी मंदिर के पास दो युवकों ने मारपीट कर लूटपाट की। देवेंद्र खेत में खाना देने जा रहा था, तभी प्रवीण कुशवाहा और अड्डू कुशवाह ने उसकी बाइक रोककर पहले लाठी-डंडों और पाइप से पिटाई की, फिर मंदिर के पीछे पेड़ से बांधकर मारते रहे। रस्सी खोलकर उसे मंदिर तक घसीटा और उसकी जे