पन्ना नगरपालिका परिषद द्वारा दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मियों सहित लगभग ढाई सौ कर्मचारियों को उपहार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे और सीएमओ ने कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार वितरित किए।