सदर: प्रयागराज में सड़क पार कर रहे युवक को स्विफ्ट डिजायर कार ने मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Sadar, Allahabad | Jun 17, 2026
प्रयागराज में सड़क पार कर रहे एक युवक को स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकलने में सफल रहा। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। लोगों ने उसे अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया है