नवादा: सोनार पट्टी रोड स्थित मोबाइल शॉप में बुर्कानशीं महिलाओं ने दो मोबाइल चोरी की, घटना कैमरे में कैद
Nawada, Nawada | Jul 7, 2025 नवादा शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में दो बुर्कानशीं महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं ने दुकान में घुसकर दो कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन चुरा लिए। चोरी का पता तब चला जब दोनों महिलाएं दुकान से चली गईं। मोबाइल की गिनती करने पर दो कीमती फोन गायब मिले। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किया तो पूरा खुलासा हुआ। सोमवार को 5:15 बजे