विदिशा नगर: किसान कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और किसान मुद्दों पर मंथन
किसान कांग्रेस जिला विदिशा की जिला स्तरीय बैठक रविवार दोपहर 2 बजे हबेली होटल, बायपास रोड पर आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।