गरखा: करंट लगने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम
Garkha, Saran | Apr 20, 2026 गड़खा थाना क्षेत्र के जलाल बसंत गांव में रविवार की देर शाम करंट लगने से 58 वर्षीय लीलावती देवी की दर्दनाक मौत हो गई।वे मवेशियों के लिए खेत में चारा लेने गई थी तभी किसी तरह बिजली की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज कर अगली कार्रवाई में छूट गई।