तालबेहट: मुकटोरा मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान 1 महिला की हुई मौत
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के मुकटोरा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो महिलाएं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, हालत गंभीर होने पर सभी चारों घायलो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां बताया गया उपचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है,पुलिस जाँच में जुटी है।