टिकारी के पंचानपुर थाना के पंचानपुर बाजार से पुलिस ने मद्य निषेध के मामले में दो माह से फरार दो आरोपित को गिरफ्तार किया। SHO ने बताया की लगातार छापामारी के बाद गणेश चौधरी के पुत्र शंकर कुमार व विवेंद्र कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ सितम्बर माह से थाना में FIR दर्ज हुआ है। दोनों आरोपी को रविवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।