दतिया नगर: खाद्य सुरक्षा को लेकर शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में खाद्य जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सोमवार शाम 5:30 बजे कलेक्टर कार्यालय ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी की संभाग आयुक्त और कलेक्टर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे खाद्य जन जागरूकता अभियान अभियान के अंतर्गत आज महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय में चलित प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में जागरूक किया गया।