प्रयागराज: महाकुंभ नगर के सेक्टर 22 स्थित तपोवन में महाकुंभ में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को प्रतिदिन कराया जा रहा भंडारा
प्रयागराज के महाकुंभ में जहां देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमा रहे हैं,तो वहीं प्रयागराज शहर के अलग-अलग स्थान पर लोग श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य का लाभ ले रहे हैं,ऐसे में महाकुंभ नगर के सेक्टर 22 स्थित तपोवन में ज्योतिषाचार्य आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं को भंडारा कराया जा रहा है।