प्रयागराज: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में किया स्नान
प्रयागराज के संगम तट पर लगातार देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ गणमान्य अतिथियों का आगमन जारी है, ऐसे में बड़े-बड़े राजनेता- अभिनेता तथा उद्योगपति भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं,इसी क्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया महाकुंभ नगर पहुंची, जहां उन्होंने पवित्र त्रिवेणी के संगम में आस्था की डुबकी लगाई है।