पूर्णिया पूर्व: सतत प्रयास को मिला मुक़ाम, जनसेवा और जनहित एक्सप्रेस का होगा पूर्णिया कोर्ट से परिचालन: संतोष कुशवाहा
पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पूर्णिया वासियों को महत्वपूर्ण रेल सुविधा हासिल हुई है और सतत प्रयास को मुक़ाम मिला है।अब पूर्णिया कोर्ट से जनहित एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन होगा,जिसकी मंजूरी रेल बोर्ड द्वारा दे दी गई है। इन दोनों ट्रेन के पूर्णिया कोर्ट से परिचालन की मांग विगत दो वर्षों से कर रहे थे।